प्रेम सागर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पुरानी रंजिश में रची गई हत्या की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में चर्चित प्रेम सागर यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।